कंपनी ने सौ युवाओं को दिया रोजगार
मंडी। राजकीय प्रशिक्षण संस्थान में भारत की प्रमुख कंपनी गोदरेज ने कैंपस इंटरव्यू लिए। कंपनी को अपने चंडीगढ़ मोहाली स्थित प्लांट के लिए विभिन्न संकायों में आईटीआई पास युवाओं की आवश्यकता थी। इसके लिए कंपनी ने सौ युवाओं का चयन किया है। कंपनी ने रेफ्रिजिरेशन एंड एयर कंडीशनिंग के लिए सौ से अधिक पदों, वेल्डर के लिए पचास से अधिक, मशीनिष्ट के 30 से अधिक, फीटर के बीस से अधिक पदों पर साक्षात्कार लिए। इस साक्षात्कार में करीब दो सौ युवाओं ने भाग लिया, जिसमें से सौ युवाओं का चयन हो गया है। इन सफल उम्मीदवारों को 26 फरवरी से पांच मार्च के बीच ज्वाइनिंग के लिए बुलाया है। यह जानकारी प्लेसमेंट अधिकारी आईटीआई मंडी दिनेश कुमार ने दी है।