फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई सरकार से परीक्षार्थियों में जगी आस
विज्ञापन

कंडक्टर भर्ती का परिणाम जल्द घोषित करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की बेेरोजगारों ने सरकार से मांग की है। बेरोजगारों लाभ सिंह, हंस राज, महेश, उमेश, भूमि सेन राणा, मनोज कुमार, सुनील कुमार, राहुल और धीरज कुमार ने कहा कि एचआटीसी में बीते वर्ष 2017 में 1300 कंडक्टरों के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती में 35 हजार के करीब आवेदन प्राप्त हुए। 17 सितंबर को निगम की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया गया। इस दौरान करीब 28 हजार के करीब आवेदकों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया था। इस परीक्षा में 3816 परीक्षार्थियों को मेरिट के आधार पर साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया था। पूर्व सरकार विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के कारण भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित नहीं कर पाई। अगर सरकार बिना किसी कारण इस भर्ती को दिन प्रतिदिन लटकाती है या रद्द करती है तो मजबूरन समस्त अभ्यर्थियों को संघर्ष समिति न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर होना पड़ेगा। युवाओं ने सीएम जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से मांग की हैं कि जल्द इस भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें