फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन बढ़ोतरी मूल पेंशन में जोड़ने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर फोरम सदर यूनिट मंडी की मासिक बैठक वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद मंडी के सभागार में उपप्रधान सतीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पेंशनरों ने 01-07-2016 से देय अंतरिम राहत जारी करने के मांग उठाई गई। वहीं, बैठक में पेंशनरों ने प्रस्ताव पारित करके विद्युत परिषद प्रबंधन का 01-07-2017 से 3 फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने के लिए आभार जताया। बैठक में उपप्रधान सतीश शर्मा ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया कि 5, 10 और 15 फीसदी की बढ़ोतरी मूल पेंशन में 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर पेंशन अलाउंस के बदले 01-04-2017 से लागू की जाए। बैठक में चंद्र सिंह मंडयाल, ई. एआर गौतम, सिधु राम हांडा और महेंद्र सिंह गुलेरिया ने कार्यकारिणी को संबोधित किया। वित्तीय मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई और सभी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश सरकार एवं बिजली बोर्ड से आग्रह किया कि पेंशनरों की वित्तीय मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाए। बैठक का संचालन पवन दीक्षित सह-महासचिव ने किया। बैठक में चंद्र सिंह मंडयाल महासचिव विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम हिमाचल प्रदेश एवं यूनिट के 30 पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें