फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने समर्थकों संग बुझाई जंगल की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह विस क्षेत्र से विधायक इंद्र सिंह गांधी आभार दौरे के दौरान अचानक जंगल में लगी आग बुझाने पहुंच गए। इस कार्य में उनके समर्थकों ने भी उनका साथ किया। जानकारी के अनुसार बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी आभार दौरे के दौरान बरस्वाण के दौरे पर थे। इसी दौरान कोठी पंचायत हटनाला पहुंचते ही जंगल में लगी आग देखकर उन्होंने अपना काफिला रोक दिया। उन्होंने जंगल में अचानक लगी आग को देख अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आग पर काबू पाने के लिए कहा। इस मौके पर वह स्वयं सभी कार्यकर्ताओं सहित आग बुझाने के लिए जंगल में पहुंच गए। आग बुझाने में उनकी एक स्थानीय ग्रामीण ने भी सहायता की। आग पर काबू पाने के लिए सभी लोगों ने मिट्टी और झाड़ियों का प्रयोग किया। भाजपा के आईटी सेल के सह प्रभारी विरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उनकी विधायक इंद्र सिंह गांधी के साथ मिलकर टीम ने जंगल की आग को बुझाकर सैकड़ों जीव जंतुओं और जानवरों को जलने से बचाने का एक पुण्य कार्य किया है। आग को बुझाने में सहयोग करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में यशपाल वर्मा, कर्म सिंह ठाकुर, महामंत्री रणवीर सिपहिया, चालक नरेश कुमार तथा पनौलू निवासी संजय कुमार व कर्म सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें