मंडी। प्रदेश में वीरवार को चुनाव आचार संहिता के खत्म होते ही शिलान्यास और उद्घाटनों का दौर शुरू हो गया है। अब विकास कार्यों को गति मिलेगी। उपायुक्त मदन चौहान ने गोहर विकास खंड के शाला में 4 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित पटवार भवन तथा 3 लाख की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाला के दो कमरों का उद्घाटन किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे बीपीएल परिवारों के चयन में पात्र लोगों को ही स्थान दें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ इन परिवारों को मिल सके। उन्होंने महिला मंडल शाला के भवन निर्माण के लिए एक लाख, कानूनगो भवन की चारदीवारी के लिए 50 हजार, शाला से ज्योरा वाया बखलोग सड़क निर्माण के लिए एक लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम राघव शर्मा, खंड विकास अधिकारी गोहर कीमत राम कपूर, स्थानीय पंचायत प्रधान राज कुमार सहित अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।