फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कटलोग में जीप से 101 पेटी शराब बरामद, दो युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों की नियमित जांच के लिए लगाया था नाका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर के कटलोग क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 पेटी देसी शराब बरामद की है। इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। गोहर पुलिस ने बुधवार सुबह कटलोग में वाहनों की नियमित जांच के लिए नाका लगाया था। इस दौरान एक पिकअप जीप (एचपी 82 ए 6348) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से संतरा ब्रांड की 101 पेटी देसी शराब बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। जीप में सवार चालक और एक अन्य युवक बल्ह क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की यह खेप बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें