फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त तक सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी जिला में रोजाना बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने कोविड टीकाकरण को गति देने के लिए घर-घर टीबी रोगियों को तलाशने की मुहिम एक सप्ताह तक रोक दी है। 15 अगस्त तक स्वास्थ्य विभाग ने मंडी में सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। जिला में करीब 11 लाख की आबादी की टीकाकरण होना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक जिला भर में 810557 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। पहले चरण में 594251 और दूसरे चरण में 216306 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस बारे में सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कोविड टीकाकरण को गति देने के लिए एक सप्ताह तक टीबी के रोगियों की पहचान के लिए चलाए जा रही मुहिम को रोक दिया है ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा सके। सरकार द्वारा 15 अगस्त तक सौ फीसदी टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया है लेकिन इसके 31 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें