फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छह खंडों में उचित मूल्य की 10 नई दुकानें खुलेंगी

Thu, 29 Feb 2024 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग जल्द उचित मूल्य की 10 नई दुकानें आवंटित करेगा। इससे जिला के विभिन्न खंडों के हजारों उपभोक्ताओं को घर के निकट और समय पर सस्ता राशन उपलब्ध हो सकेगा। दुकानों को खोलने के लिए विभाग ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द 10 नईं उचित मूल्य की दुकानें खुलने से गोपालपुर, बल्ह, द्रंग, सुंदरनगर और करसोग के हजारों उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक यह डिपो उन स्थानों पर खोले जा रहे हैं, जहां लोग राशन डिपो दूर होने के कारण लंबे समय से नजदीक ही दुकान खोलने की मांग कर रहे थे। राशन के लिए निजी वाहनों का भी सहारा लेना पड़ता है। कई डिपुओं तक वाहन जाने की भी सुविधा नहीं है, जिससे लोग पीट पर उठाकर कई किलोमीटर से यह राशन ढोते हैं। इसके अलावा कई डिपुओं में राशन कार्ड धारकों की अधिक संख्या होने के कारण उपभोक्ताओं को राशन के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ता है। अब यह दस डिपो खुलने से मंडी में कुल 830 उचित मूल्य की दुकानें हो जाएंगी। जिला नियंत्रक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 10 उचित मूल्य की दुकानें आबंटित करने के लिए आवेदन प्रकिया पूरी हो गई है।
किस विकास खंड में कहां खुलेंगी नई दुकानें
विकासखंड गोपालपुर की ग्राम पंचायत खुडला के गांव बस्वात्र, ठारू, विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायत सरध्वार के गांव सरध्वार, विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत रोपाधार के गांव अप्पर बनेहड़, विकास खंड गोहर की ग्राम पंचायत गवाड़ के गांव गवाड़ व काशन, विकास खंड सुंदरनगर की पंचायत बजीहन के गांव भुहन बोरट, बरतो पंचायत के गांव जदरौण व नगर परिषद क्षेत्र सुंदरनगर के चतरोखड़ी तथा विकास खंड करसोग की पंचायत काहणों के दुरकणु गांव में खोली जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें