फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसी पर प्रश्न उठा रहे सुक्खू

Mon, 14 Oct 2024 08:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू जिस ईवीएम से चुनकर आए हैं उसकी ही विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिस ईवीएम से चुनकर आए हैं उसकी ही विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। अपने आकाओं को खुश करने के लिए वे बेहद गैर जिम्मेदराना और अलोकतांत्रिक बयान दे रहे हैं। जयराम ने कहा कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के लिए इससे शर्मनाक बयान नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री लोकतंत्र, जनादेश और जनमत का अपमान कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण कांग्रेस का सफेद झूठ बोलना, जनहित से अलग पार्टी हित और अपने नेताओं के हित को ध्यान में रखकर काम करना है। हरियाणा में कांग्रेस की हार का कारण हिमाचल में दी झूठी गारंटियां हैं। इसके कारण हरियाणा के लोग सतर्क हुए और कांग्रेस की ठगी की योजना कामयाब नहीं होने पाई।

जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा के अंदर खड़े होकर कहते हैं कि हमने एक सरकारी नौकरी देने की कोई गारंटी नहीं दी थी और सदन के अंदर ही विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री के झूठ को बेनकाब करते हैं और कहते हैं कि 1 लाख सरकारी नौकरी देना का वादा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान किया था। मुख्यमंत्री का ही गणित और प्रशासन पर पकड़ कमजोर है। इस बार के विधानसभा चुनाव में हिमाचल के लोग मुख्यमंत्री को गणित, राजनीति और सफेद झूठ का सही-सही मतलब समझा देंगे।
विज्ञापन


जंजैहली के निर्माणाधीन बस अड्डे का किया निरीक्षण
सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए जयराम ठाकुर ने जंजैहली के निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 5 करोड़ से बन रहे बस अड्डे का शिलान्यास उनके मुख्यमंत्री रहते किया था। निर्माण के लिए बजट का प्रावधान भी पूर्व सरकार ने किया था लेकिन वर्तमान सरकार की उदासीनता के चलते बस अड्डे के निर्माण कार्य में विलंब हुआ। उन्होंने सरकार से बस अड्डे का संचालन अति शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें