फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- विमल नेगी मौत मामले में सबूत नष्ट कर रही सरकार

Wed, 21 May 2025 09:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।

सार

Jairam Thakur: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विमल नेगी मौत मामले में सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि डीजीपी की रिपोर्ट में एसपी शिमला पर जांच में सहयोग न करने और दखल देने का आरोप है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पावर कॉरपोरेशन के इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत मामले में एसपी शिमला और एक सहायक पुलिस निरीक्षक की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। जंजैहली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार तथ्यों से छेड़छाड़ और सबूत नष्ट कर रही है। ठाकुर ने विमल नेगी के शव के साथ मिली पेनड्राइव को फार्मेट करने और फाेरेंसिक लैब को सौंपने पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि डीजीपी की रिपोर्ट में एसपी शिमला पर जांच में सहयोग न करने और दखल देने का आरोप है। ठाकुर ने सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की जो विमल नेगी की पत्नी ने भी हाईकोर्ट में उठाई है। जयराम ने कहा कि सरकार की चुप्पी संदेह पैदा कर रही है। मुख्यमंत्री को सत्य उजागर करने के लिए सीबीआई जांच के आदेश देने चाहिए। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें