लाहौल के उदयपुर में जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी महासंघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर उप विकास खंड के तहत आने वाले जिला परिषद कैडर के कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन होना है लेकिन ये कर्मचारी खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठेंगे।
ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग में विलय के लिए जिला परिषद कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिला परिषद कैडर कर्मचारी उदयपुर उप विकास खंड के अध्यक्ष रमेश डोगरा ने कहा कि हड़ताल के चलते पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं।
जिला परिषद कैडर कर्मचारी ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं। पूर्व सरकार के समय में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों ने 13 दिन तक लगातार कलम छोड़ हडताल की थी। छठे वेतन आयोग का लाभ वर्तमान में भी उन्हें नहीं मिल रहा है। मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा। संवाद