फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरड़ी में रीवर राफ्टिंग के गुर सीख रहे युवा

विज्ञापन
कुल्लू में रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी में चल रहे कोर्स में युवा।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में दो माह के बाद साहसिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में देश के एकमात्र व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी (कुल्लू) में प्रदेश के युवाओं को करतब सिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पिरड़ी में 17 सितंबर से शुरू हुए शिविर में सूबे के 80 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बता दें कि जिला कुल्लू समेत मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, लाहौल- स्पीति, शिमला और किन्नौर के युवक और युवतियां प्रशिक्षण में शामिल हैं। कौशल विकास निगम और अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली संयुक्त रूप से युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा है।
रिवर राफ्टिंग केंद्र प्रभारी गिमिनर सिंह ने कहा कि प्रदेश के 80 युवाओं को रिवर राफ्टिंग का बेसिक प्रशिक्षण ले रहे हैं। युवाओं को कौशल विकास निगम की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संस्थान में 28 सितंबर तक युवक और युवतियां राफ्टिंग की बारीकियां सीखेंगे।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के संयुक्त निदेशक रमन घरसंगी ने कहा कि कौशल विकास निगम और संस्थान युवाओं को रोजगार की दृष्टि से दक्ष बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें