फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुट्ठी चौक के पास बाइक-स्कूटी की टक्कर में युवक घायल

Thu, 19 Nov 2026 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहर के भुट्ठी चौक के पास रथ मैदान के नजदीक बाइक और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार रात करीब 11:20 बजे हुआ। सरवरी निवासी पारस ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी स्कूटी पर सरवरी से ढालपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ढालपुर की तरफ से सरवरी की ओर आ रही बाइक ने गलत दिशा में आकर उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता के अनुसार बाइक के तेज रफ्तार होने से हुई टक्कर के कारण उसकी दाहिनी टांग और बाजू टूट गई। एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने बुधवार को बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें