फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: ढालपुर में युवक पर हथियार से हमला, आईं चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में सात-आठ युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। युवक को हथियार और डंडों से पीटा। मामला शुक्रवार रात का है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में पीड़ित युवक ने कहा कि 17 फरवरी को रात करीब 8:15 बजे ढालपुर के रथ मैदान में अपने दो अन्य साथियों के साथ बैठा था। इस दौरान तीन युवक चार-पांच लड़कों को लेकर आए। दो युवक दराट लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सिर और बाजू में वार किया। अन्य लड़कों ने डंडों के साथ मारपीट की।
दराट और डंडों के वार से उन्हें सिर, बाजू और टांग में चोटें आई हैं। मारपीट देख उसके दोनों साथी भाग गए। शहर में इस तरह की घटना से लोगों में दहशत है। शहरवासियों ने पुलिस से शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि शांति भंग करने तथा मारपीट करने वालों पर पुलिस सख्ती से निपटेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें