बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में एनएच-305 सड़क पर तरगाली के समीप पुलिस ने 23 साल के युवक को 351 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बीते बुधवार को बंजार पुलिस की टीम एनएच-305 पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने सामने से आ रहे एक युवक को देखा। वह पुलिस को देखकर घबरा गया। तलाशी लेने पर सारंग, निवासी सैंज, कुल्लू के पास 351 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद