बंजार (कुल्लू)। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति के मंडल प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। कुल्लू जिले के प्रवास के दौरान कहा कि हर गांव में लोगों से संपर्क तथा उनके समक्ष प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। तहसील प्रभारी विशंभर, कुल्लू जिले के प्रभारी योग राज ने योग की कक्षाओं का भी संचालन किया है। कहा कि सभी तहसील प्रभारी सुनिश्चित करें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिला कुल्लू के प्रभारी योगराज, हंसराज, रामलाल नवीन भी उपस्थित रहे। संवाद