फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टैक्सी चालक को कार में बैठाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली से पतलीकूहल तक की मारपीट
विज्ञापन

शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। थाना मनाली में एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट की गई है। मनाली से लेकर पतलीकूहल तक गाड़ी में बैठाकर टैक्सी चालक से तीन व्यक्ति मारपीट करते रहे। इससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने अब नए कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नंत राम निवासी गांव खरोगी, डाकघर नग्गर, तहसील मनाली जिला कुल्लू ने कहा है कि वह टैक्सी चलाने का काम करता है। करीब दो माह से वह रामलाल निवासी हलाण की टैक्सी को चला रहे हैं। सात जुलाई को शाम करीब 7:00 बजे वह अपने भांजे के पास गया था। आठ जुलाई को उसे पतलीकूहल थाने में हाजिर होने के लिए फोन आया। नौ जुलाई को वह पतलीकूहल थाना जा रहा था कि टैक्सी मालिक राम लाल ने उसे दूसरी टैक्सी में बैठाया और कहा कि वह भी थाना पतलीकूहल जा रहे हैं। टैक्सी में चार लोग पहले ही बैठे हुए थे। टैक्सी में बैठे सोनू और श्यामलाल ने उसे बीच में बैठाया और पीटना शुरू कर दिया। वह उसे पीटते हुए पतलीकूहल तक ले गए। उसे पतलीकूहल में मरहम पट्टी करवाकर कुल्लू जा रही बस में बैठा दिया। जब वह कुल्लू पहुंचा तो बहन कमलेश को फोन कर सारी घटना बतलाई। इस संबंध में डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता कि धारा 140(3),115(2),3(5) में मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें