कुल्लू। रघुपुर घाटी में फनौटी में मनाए जा रहे श्रावण मेला साते जाच के दूसरे दिन मंगलवार को बारिश के बीच नाटी का आयोजन हुआ। इसमें ढोल नगाड़ों और शहनाई की स्वरलहरियों के साथ देवलुओं व महिला मंडलों ने नाटी डाली। इस दौरान महिला मंडलों ने पहाड़ी गानाें के साथ नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की वाहवाही लूटी। दो दिन से घाटी में बारिश होने से पर भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। इस दौरान मंडी के जंजैहली से आए देवता भरमक्ष भवाड़ और देवता सत्य नारायण नृत्य हुआ और लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।