फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिला पर हमला कर छीनी सोने की चेन

Thu, 02 Mar 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। ओल्ड मनाली में दो लोगों ने एक महिला पर हमला कर उससे मारपीट की और गले में पहनी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने मास्क से चेहरा ढका था। इस कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ित महिला ने मनाली थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने चेन स्नेचरों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। जानकारी के अनुसार ओल्ड मनाली की रोनिका बुधवार रात अपने घर में ही थी। घर के बाहर खड़ी महिला पर हमलावरों ने रात के अंधेरे में हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने मास्क पहन रखे थे। महिला के साथ मारपीट करने के बाद दोनों ने गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। वारदात में महिला को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। रातभर इलाके में पुलिस गश्त करती रही। जगह-जगह नाके भी लगाए लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया। इलाके में कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की वजह से भी हमलावरों तक पहुंचने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वालों को तलाश करने में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें