संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के हाथीथान में एक ट्रक से एक स्कूटी के टकराने से एक महिला व एक लड़का घायल हो गया है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में ट्रक चालक केवल सिंह निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा ने बताया कि एक सितंबर को सामान लेकर हाथीथान आया था और गाड़ी से सामान उतारकर खाली ट्रक में सोया था तो वीरवार रात करीब 12.15 बजे रात उनके ट्रक में आवाज आई।
जब वह बाहर निकले को देखा तो एक स्कूटी उनके ट्रक से टकरा गई और एक महिला और एक लड़का घायल अवस्था में थे। इसको एक निजी गाड़ी से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला के साथ लड़के का उपचार चल रहा है।
वहीं हाईवे तीन स्थित बारी बिहाल स्थित एक टाटा सुमो और फलों से लदी महिंद्रा जीप आपस में टकर हो गई। वाहनों की टक्कर में कुछ लोगों को चोटें आई। वहीं हादसे के कारण यहां कुछ समय
जाम भी लगा रहा। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।