फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री से उठाएंगे जलोड़ी टनल की आपत्तियां : जयराम

विज्ञापन
बंजार के सोझा में जयराम ठाकुर पौधरोपण करते हुए। इस दाैरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी के साथ सोझा और जिभी के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधनों के साथ वार्ता होनी आवश्यक है, ताकि भविष्य में कुप्रबंधन से नुकसान न हो। परियोजना प्रबंधन राहत एवं बचाव कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने शनिवार को मणिकर्ण और सैंज क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इसके उपरांत उन्होंने बंजार के सोझा गांव में रात्रि ठहराव किया। रविवार सुबह उन्होंने क्षेत्र में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामीणों के साथ जलोड़ी टनल की आपत्तियों पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि वह सभी विषयों पर केंद्रीय मंत्री से बात करेंगे।
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं और एनएच-305 को दुरुस्त करने की औपचारिकताओं को गति देने के लिए केंद्रीय मंत्री से बात करने का आश्वासन दिया है। इससे पहले एनएच-305 संघर्ष समिति ने जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर हाईवे की दशा सुधारने की मांग की। समिति के अध्यक्ष किशन चौहान ने कहा कि हाईवे-305 की हालत खस्ता है। हाईवे पर गड्ढों की भरमार है। इस कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे साल 2014 से अब तक अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें