भुंतर में हुई सिविल पेंशनरों की बैठक में पहुंचे एलआर गुलशन, वह 30 सितंबर को सेवानिवृत हुए हैं।
कुल्लू। भुंतर में सिविल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें सेवानिवृत्त हुए एलआर गुलशन ने एसोसिएशन की ओर से दिए गए न्योते पर बैठक में भाग लिया।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सेसराम ठाकुर और उनकी टीम ने एलआर गुलशन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हुए कर्मचारी हित की लड़ाई लड़ी है। आगे भी पेंशनरों की मांगों को प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने सभी पेंशनर संगठनों से एकमंच पर आकर पेंशनर्स हित में कार्य करने की अपील की है। संवाद