हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के रायसन में खेल-खेल में रस्सी फांसी का फंदा बन गई, जिससे एक मासूम की जान चली गई। जानकारी के अनुसार रायसन में कैच फैक्टरी के पास एक नेपाली मूल के परिवार की सात वर्षीय मासूम कमरे में रस्सी के साथ खेल रही थी। इस बीच, रस्सी उसके गले में फंस गई। इस कारण मासूम गिर गई। घटना के बाद हालांकि परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाए, लेकिन डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृत मासूम बेटी की उम्र 7 वर्ष की है। उधर, पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है। संवाद