फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लगातार बारिश से बढ़ा नदी नालों का जलस्तर, अलर्ट जारी

Fri, 01 Aug 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
उदयपुर- तिंदी- किलाड़ सड़क पर जंगल कैंप के पास नाले में फ्लेश फ्लड की जद में आ जाने से एक वाहन - फोटो : स्कूल
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में पुलिस वाहन में लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं। दिनभर बारिश होने से जिला मुख्यालय की सड़कें भी तालाब बन गई हैं। इस कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर परिषद क्षेत्र में निकास नालियां जगह जगह ब्लॉक हो गई हैं। इससे पानी सड़क पर आ गया और जगह-जगह तालाब बन गए। अखाड़ा बाजार में भी जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा हुई। सुलतानपुर क्षेत्र से निकास नालियों में काफी मात्रा में पानी आया और यहां सड़क पर जमा हो गया। अंदरला आखाड़ा बाजार में कई घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। मठ क्षेत्र से पानी और मलबा गिर रहा है जिस कारण यहां स्थिति खराब बनी हुई है। भारी बारिश के कारण ढालपुर से लेकर अखाड़ा बाजार तक कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया। फोरलेन स्थित दियार चौक, बजौरा, रायसन, सेउबाग, बबेली, कटराईं और पतलीकूहल में भी पानी सड़क पर आ गया। सरवरी खड्ड में जल स्तर बढ़ने से नुकसान होने का अंदेशा बना रहा। लगवैली क्षेत्र में छोटे-छोटे नालों का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें