फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोयल में स्वयंसेवियों ने रोपे देवदार के 100 पौधे

विज्ञापन
कुल्लू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काईस में एनएसएस शिविर के दौरान पौधरोपण करते स्वंयसेवी
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काईस एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन वीरवार को किया गया। इसमें स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए देवदार के 100 पौधे रोपे। हिमालय क्षेत्र में बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित करने के उद्देश्य से एनएसएस के स्वयंसेवियों ने सोयल के जंगल में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

पौधे रोप कर 60 स्वयंसेवियों ने उनके संरक्षण का जिम्मा भी उठाया। प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी एलआर ठाकुर ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन और एनएसएस यूनिट मिलकर पौधरोपण करती है। सोयल के जंगल में 100 पौधे रोपे गए हैं। स्वयंसेवियों ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें