फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अमेरिका के स्वयं सेवी शिक्षकों ने संवारा शहर

Wed, 06 Aug 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
ढालपुर में ​स्थित राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के मुख्य प्रवेशद्वार के पास साफ-सफाई करते अमेरिका क
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय भाषा कार्यक्रम के तहत आए हैं कुल्लू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित पशु मैदान, जिला पुस्तकालय और कलाकेंद्र के समीप स्वयं सेवी विदेशी शिक्षकों ने सफाई अभियान चलाया और शहर को संवारा।
यह विदेशी शिक्षक अंतरराष्ट्रीय भाषा कार्यक्रम के तहत कुल्लू आए हैं और विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। इन दिनों विद्यालयों में अवकाश है तो शिक्षकों ने शहर को साफ-सुथरा बनाने में अपना योगदान दिया। उन्होंने नगर परिषद कुल्लू के मनोनीत पार्षद वीरेंद्र शर्मा के सहयोग से शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई की। इसके अलावा लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। मनोनीत पार्षद वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि कुल्लू शहर में बीते दिनों से हो रही बारिश के चलते कूड़े की समस्या बढ़ी है। ऐसे में इन स्वयं सेवी शिक्षकों का सफाई अभियान चलाना जनता को जागरूक करेगा। उन्हाेंने शहर वासियों से अपील की है कि कूड़ा नगर परिषद के कर्मचारियों को ही सौंपे। उधर, अमेरिका के स्वयं सेवी शिक्षकों के टीम लीडर जॉब बी ब्राउन ने बताया कि वे इन दिनों अपने साथियों के सफाई अभियान चला रहे हैं ताकि कुल्लू शहर को स्वच्छ रखा जा सके। कहा कि आगामी समय में अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर भी शहर को साफ रखने मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें