फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रैला में क्षतिग्रस्त सड़क पर स्लीपर डालकर निकाला वाहन

Wed, 06 Aug 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज घाटी के रैला में फसीं जीप को लकड़ी के स्लीपर लगाकर निकालते ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी की रैला-एक पंचायत के शरण गांव में फंसी जीप को क्षतिग्रस्त सड़क से स्लीपर डालकर कड़ी चुनौती के बाद निकाला गया। गाड़ी दो हफ्ते से शरण गांव के पास फंसी हुई थी। मंगलवार को गांव वासियों और वाहन के चालक ने क्षतिग्रस्त सड़क पर लकड़ी के स्लीपर डालकर वाहन को निकाला और इसे क्षेत्र के हराबाग तक पहुंचाया। जोखिमपूर्ण तरीके से वाहन को निकालने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि रैला-एक पंचायत को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है, इस कारण वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी है। ऐसे में इस वाहन को शरण गांव से हालांकि हराबाग तक पहुंचा दिया है लेकिन इससे आगे भी अभी मार्ग यातायात के लिए कई जगह बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें