फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसुध मिले कर्मचारी की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। बिजली बोर्ड के कर्मचारी की उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई है। तीर्थन घाटी के तहत आने वाले गुशैणी में बिजली बिल जमा करने गया कर्मी 25 जुलाई से लापता था। इसके उपरांत 27 जुलाई को कर्मी बेसुध हालत में घियागी के पास गरजवाला में मिला था। प्राथमिक उपचार के बाद कर्मी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से पीजीआई रेफर किया गया था, जहां उसकी शनिवार देर रात मौत हो गई है। ग्राम पंचायत गुशैणी के बांदल गांव में शोक छा गया है। डीएसपी बिन्नी मिन्हास ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि बिजली बोर्ड में कार्यरत देवेंद्र शर्मा (38) पुत्र विक्रम चंद निवासी गांव बांदल तहसील बंजार व जिला कुल्लू की उपचार के समय पीजीआई में मौत हुई है। बंजार पुलिस के जवान शनिवार देर रात पीजीआई भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें