फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: युकां अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

Wed, 19 Feb 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी में छत्तर सिंह का किया भव्य स्वागत
विज्ञापन

न्यूली/बंजार (कुल्लू)। लारजी में बुधवार को प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छत्तर सिंह का युवा कांग्रेस ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने बंजार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरा। लारजी में एक जनसभा का भी आयोजन हुआ। एपीएमसी कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छत्तर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार में प्रदेश में विकास हो रहा है। सरकार दो वर्षों में प्रदेश के हर वर्ग के लिए योजनाएं लाई है। एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की नैय्या पार करने के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छतर सिंह ने बुधवार को कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें