फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: किचन में गैस रिसाव होने से झुलसे दो युवक

Sun, 10 Sep 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली/कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के गोशाल में एक होम स्टे के किचन में गैस सिलिंडर से रिसाव होने के कारण आग लग गई। आग लगने से दो युवक झुलस गए हैं। झुलसने वाले युवक चंबा जिले के हैं। दोनों का मनाली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

जानकारी के शनिवार रात करीब 12 बजे यह आग लगी। पवन कुमार पुत्र कुलदीप सिंह गांव छलाहडा, सिहुंता तहसील भटियात, जिला चंबा ने बताया कि वह मनाली के एक होम स्टे में बतौर शेफ काम करता है। शनिवार रात करीब 12 बजे वह अपने साथी अभिनव पुत्र सतीश कुमार निवासी चंबा के साथ किचन के साथ वाले कमरे में आराम कर रहे थे।
इस बीच किचन में सिलिंडर गैस का रिसाव हुआ और अचानक आग लग गई। आग लगने से कमरे में पर्दे और अन्य सामान जल गया। जैसे ही वे किचन में गए तो झुुलस गए। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर रूप से नहीं झुलसे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों घायलों के बयान लिए।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से दोनों घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। इस संबंध में डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि मनाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें