देहुरी दुर्गा माता परिक्रमा के दौरान शांघड़ में देवता शंगचूल महादेव के साथ विराजमान। संवाद
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। अधिष्ठात्री दुर्गा माता देहुरी की ऐतिहासिक परिक्रमा के दौरान मंगलवार को शांघड़ में भव्य देव मिलन देखने को मिला। यहां माता देहुरी दुर्गा और शंगचूल का भव्य मिलन हुआ। जिसे देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ जुटी। लोगों ने इस दौरान देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इसके साथ ही शांघड़ मैदान में लोगों ने भव्य नाटी का आयोजन किया जिसमें ग्रामीण ठेठ संस्कृति की झलक देखने को मिली। 12 वर्षों के बाद हो रही अधिष्ठात्री दुर्गा देहुरी माता की ऐतिहासिक परिक्रमा का यह तीसरा दिन है। अभी तक माता सुचैहन के बाद शांघड़ पहुंची हैं। माता की इस परिक्रमा के दौरान गांव-गांव पूजा-अर्चना हो रही है।