फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरास में दो भाइयों का ढाई मंजिला मकान राख

विज्ञापन
कुल्लू के गड़सा घाटी में मकान में लगी आग से जलकर राख हुआ सामान और आग पर काबू पाते फायर कर्मी।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू/भुंतर। थरास गांव में दो भाइयों के परिवारों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इससे दस लाख रुपये की संपत्ति भी जल गई। सूचना मिलने के बाद अग्निमशन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दोनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ लगते घरों को आग की चपेट में आने से बचाया।
विज्ञापन

थरास गांव मेें बुधवार देर रात दो भाइयों भाग चंद और शिव प्रसाद के साझा मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने घर से आग की लपटों को निकलते देखा। इतने में परिवार भी घर से बाहर निकल गया। ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस और अग्निमशन विभाग की दी। ग्रामीण आग की लपटों के बीच घर के भीतर सामान को बाहर निकालने और आग बुझाने में जुट गए।
अग्निकांड के समय गांव में अफरातफरी मची। ग्रामीण आग बुझाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। इतने में अग्निमशन और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आग को बुझाने में जुट गई। दोनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर के भीतर रखा सारा सामान स्वाह हो गया। इस अग्निकांड में दस लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। पटवारी ने भी घटनास्थल का दौरा कर उच्चाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। पुलिस की रिपोर्ट में आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग कुल्लू के अधिकारी दुर्गा सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही भेजी पुलिस टीम
भुंतर के थरास में अग्निकांड हुआ है। इसमें मकान जलकर राख हुआ है। हादसे में आठ से दस लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को घटनास्थल पर भेज दिया था।
गुरदेव शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू।

कुल्लू के गड़सा घाटी में मकान में लगी आग से जलकर राख हुआ सामान और आग पर काबू पाते फायर कर्मी।-संवाद- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें