फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्हीराजगिरी के तिची में 11 कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
शिल्हीराजगिरी पंचायत के तिची गांव में मकान में लगी को बुझाते हुए दमकल के कर्मचारी और ग्रामीण। -सं - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते दोहरनाला क्षेत्र में आने वाली शिल्हीराजगिरी पंचायत के तिची गांव में 11 कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग से करीब 40 लाख रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

दमकल और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर साथ लगते तीन घरों को बचाया। दोपहर के समय आग लगने के बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कमला पत्नी स्व. गिरीधर, बुद्धि सिंह और ज्ञान सिंह के ढाई मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।
मकान से धुआं उठता देख गांव के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। उनकी कोशिश नाकाम रही। सहायता के लिए दोपहर 12:54 बजे दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया था। आग से साथ लगते तीन मकान भी चपेट में आ सकते थे। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मकानों को बचाया गया। इस घटना के बाद तीन परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। परिवारों के पास अब रहने के लिए छत नहीं बची है।
विज्ञापन

अपने आशियाने को राख के ढेर में बदलता हुए देख परिवार के लोग फफक कर रो पड़े। अग्निशमन विभाग कुल्लू के स्टेशन फायर ऑफिसर ठाकर दास ने कहा कि आग की घटना में 40 लाख के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने कहा कि 80 लाख की संपत्ति को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें