फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाशिंग में ट्विंकल, दीपक ने नचाए दर्शक

Sat, 09 Sep 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर गुग्गा जाहरवीर मंदिर बाशिंग में गुग्गा नवमी जन्माष्टमी मेला मनाया गया। मेले में गुग्गा जाहरवीर मेला कमेटी बाशिंग ने शुक्रवार रात को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इसमें नगर निगम एवं नगर निकाय हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चमन कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनसे आपसी भाईचारा बढ़ता है। लोक कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण लीला से हुई। लोक कलाकार ट्विंकल और दीपक ने कुल्लवी गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। मेला कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि गुग्गा नवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
बाशिंग पंचायत के पूर्व प्रधान शिवचंद और ग्राम पंचायत बाशिंग के प्रधान डोली किरन ने सभी को गुग्गा नवमी की बधाई दी। इस दौरान ट्रक यूनियन कुल्लू के महासचिव प्रकाश ठाकुर, सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन, मेला कमेटी के उपाध्यक्ष हेमराज, सचिव सनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें