कुल्लू। शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी।
विद्यार्थियों ने दर्शक दीर्घा में उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और सहपाठियों को योग से निरोग रहने की विधाएं बताईं। मंच पर विद्यार्थियों ने योग की विभिन्न विधाओं में अपनी निपुणता दिखाई और योग के विभिन्न आसन कर निरोग रहने के फायदे बताए। विद्यार्थियों ने वार्षिक समारोह में एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।
विद्यार्थियों ने नाटक, एकल एवं समूह गीत, एकल एवं समूह नृत्य, बॉलीवुड, पंजाबी डांस के अलावा विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर नाटी पेश की। इससे उन्होंने कुल्लवी संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी दिया। सालाना समारोह में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उन्हेंं एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
...
इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
विद्यार्थी सचिन, अनिकेत, धनेश, नमन, राहुल, अविनाश, विनय, योगराज, टॉनी, विश्वास, हंस, आयुष, नरेश, रिशांक, नितिन, जीवन, अभिनव, कार्तिक, शुभम, राकेश, नितेश, रोहन, निखिल, विकास, कौशल, मनीष, वरुण, सूरी को शैक्षणिक, खेलों व अन्य स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।