फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नेहरूकुंड से मनाली तक जाम बना मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
हर दिन घंटों जाम में फंसे रहे पर्यटक
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पिछले साल जुलाई में ब्यास नदी में आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त मनाली-लेह मार्ग के मरम्मत कार्य से यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई है। सुबह-शाम के समय नेहरूकुंड से मनाली तक वाहनों की लंबी कतार लग रही है। इससे सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग और सिस्सू की ओर जाने वाले पर्यटक घंटों तक जाम में फंस रहे हैं। मंगलवार को भी इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। करीब दो घंटे तक वाहन सड़क पर रेंगते हुए देखे गए। सीमा सड़क संगठन की ओर से मनाली केलांग मार्ग का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जगह-जगह मरम्मत कार्य के कारण यातायात एकतरफा किया गया है। वाहनों को बारी-बारी से वहां से भेजा जा रहा है। मनाली-केलांग मार्ग को सीमा सड़क संगठन की ओर से आपदा से पहले जैसा स्वरूप देने का कार्य शुरू किया गया है। मंगलवार को मनाली बाईपास पुल से लेकर बाहंग तक पर्यटक वाहन लगभग दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। मौसम खुलते ही इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ सोलंगनाला और लाहौल के सिस्सू की वादियों का रुख कर रही है। ऐसे में अगर जाम की स्थिति बनना शुरू हो गई तो आने वाले पर्यटन सीजन पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है। हालांकि जाम की स्थिति को लेकर प्रशासन ने बीआरओ के साथ बैठक की है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि बीआरओ ने हालांकि 15 अप्रैल तक मनाली-केलांग मार्ग की मरम्मत के लिए समय मांगा था लेकिन पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मनाली प्रशासन ने नौ अप्रैल तक ही मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए कहा है। जाम से निपटने के लिए जगह- जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें