फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर कार्निवल का हिस्सा बनें पर्यटक : रमन

Sat, 30 Dec 2023 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। नववर्ष के लिए मनाली आने वाले सैलानियों से मनाली प्रशासन ने राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवल का हिस्सा बनने की अपील की है। मनाली में पत्रकार वार्ता में एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि मनाली में दो से छह जनवरी तक आयोजित होने वाले विंटर कार्निवल में पर्यटकों की भागेदारी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मनु रंगशाला में पर्यटकों के लिए बैठने की व्यवस्था जा रही है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए मालरोड में भी मंच बनाया गया है। मंच में सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक कार्यक्रम चलते रहेंगे। देश और प्रदेशभर की 24 टीमें कार्निवल की शोभा बढ़ाने मनाली पहुंच रही हैं। ये टीमें रविवार से मनाली पहुंचना शुरू हो जाएंगी।
कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारी की है। नववर्ष की संध्या को खास बनाने के लिए 31 दिसंबर को दिन के समय महानाटी जबकि शाम के समय मालरोड में डीजे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एक जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनाली पहुंच रहे हैं। दो जनवरी को मुख्यमंत्री माता हिडिंबा की पूजा-अर्चना कर झांकियों को झंडी दिखाएंगे। इस बार 250 महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, बाहरी राज्यों की टीमें और सरकारी विभाग झांकियों में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें