फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास की लहरों में अठखेलियां कर रहे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ब्यास की लहरों पर 16 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होने के बाद कुल्लू में राफ्टिंग के शौकीन पहुंचने लगे हैं। बाढ़ के बाद मलबे के बड़े-बड़े ढेर देखने को मिल रहे थे लेकिन ब्यास के पानी में राफ्टिंग ने एक बार फिर रौनक लगा दी है।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली आने वाले सैलानी राफ्टिंग करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। प्रतिदिन रायसन से बंदरोल और बबेली से बाशिंग में 50 से अधिक राफ्ट चल रही हैं। सैलानियों में बबेली से बाशिंग के बीच अधिक क्रेज है। सैलानियों की कम आमद के चलते कई ऑपरेटरों ने अभी तक अपनी राफ्ट नदी में नहीं उतारी हैं।
ऑपरेटर कुल्लू में सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। कुल्लू दशहरा की जिस तरह से इस बार तैयारियां हो रही हैं, ऐसे में अक्तूबर के पहले सप्ताह से जिले में पर्यटकाें की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इससे साहसिक गतिविधियां भी रफ्तार पकड़ेंगी। साहसिक गतिविधियों से सैकड़ों युवा जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिल रहा है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि साहसिक गतिविधियां शुरू होने से दो माह से बेरोजगार चल रहे युवाओं को रोजगार मिला है। ऑपरेटराें को नियमों के तहत ही राफ्टिंग करवाने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें