कोकसर में लापता हुए लैपटॉप को पर्यटक को सापस लौटते पुलिस के जवान। स्त्रोत पुलिस।
रोहतांग। लाहौल की वादियों में सैर सपाटे के लिए पहुंचे एक पर्यटक का लैपटॉप और बैग एटीआर नॉर्थ पोर्टल में गायब हो गया। इसकी सूचना पुलिस चौकी कोकसर को मिली और चौकी प्रभारी एएसआई उत्तम चंद की टीम ने उपरोक्त व्यक्ति के लैपटॉप एवं बैग को ढूंढ निकाला।
इसके बाद बैग सैलानी को सौंप दिया। पर्यटक शुभम असम के गुवाहाटी के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस सैलानियों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। संवाद