सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में जून में भी मौसम का रुख बदला हुआ है। पहले हफ्ते से ही हर दिन घाटी में घने बादल छा रहे हैं। अटल टनल रोहतांग और कोकसर क्षेत्र में मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं, बुधवार शाम को फिर घाटी के निचले इलाकों में रुक-रुक बारिश की बौछारें गिरीं। बदलते मौसम के बावजूद घाटी में बड़ी संख्या में सैलानी ठंडी वादियों का आनंद लिया। पर्यटकों ने जहां रोहतांग में फाहों में मस्ती की तो वहीं अटल टनल व कोकसर में भी बारिश का लुत्फ उठाया है। संवाद