फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में बर्फबारी से खुश हुए पर्यटक कारोबारी

Sat, 30 Sep 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली-ले​ह मार्ग पर बारालाचा पर हो रही बर्फबारी के बीच गुजरते मालवाहक वाहन।-संवाद
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति में मई महीने के बाद बर्फबारी होने से ठंड हो गई है। चंद्राघाटी के कोकसर में भी फाहे गिरने से कुल्लू से काजा गई बस भी कोकसर से लौट आई है।
विज्ञापन

घाटी में हुई बर्फबारी के चलते तापमान शून्य तक पहुंच गया है। शुक्रवार रात को बर्फबारी होने से फूलगोभी और ब्रोकली को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को दिनभर बारिश हुई और तेलिंग गांव में ओले गिरे। रोहतांग दर्रा में बर्फ की सफेद चादर बिछने से मनाली और लाहौल के पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है।
पिछले तीन महीने से मनाली और लाहौल का पर्यटन कारोबार लगभग ठप पड़ गया है। अब बर्फबारी से उम्मीदें जग गई हैं और अक्तूबर में दोनों जिलों में सैलानियों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

पर्यटन से जुड़े कारोबारी अमर, राजेश गुप्ता, अजीत सिंह, देवी सिंह, सुनील और राजीव ने बताया कि कोकसर और रोहतांग में बर्फ गिरने से अब घाटी में सैलानियों के पहुंचने की संभावना है। घाटी के किसान इंद्र सिंह, राम लाल, ललित, अर्जुन और दलीप ने बताया कि पंचायत में अभी भी सब्जियों की 20 प्रतिशत फसल खेतों में है। अगर मौसम ठंडा बना रहा तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें