फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फसल कटाई कार्यक्रम में लिया देवता का आशीर्वाद

विज्ञापन
सैंज के रैला में देवता लक्ष्मी नारायण को समर्पित ज्येष्ठ की फसल की कटाई हर्षोल्लास से मनाया गया
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। घाटी के रैला में देवता लक्ष्मी नारायण को समर्पित फसल कटाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदियों पुरानी इस इस परंपरा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देवता का आशीर्वाद लिया। आयोजन को लेकर मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के आरंभ से ही देवता अपने मुख्य स्थान मधेऊल में रैला के धल्यारु ठाकुर यहां एक माह की विशेष तपस्या पर रहते हैं। यहां पर देवता का सफेद फूलों से शृंगार किया जाता है। इस अवसर पर देवता के लिए विशेष रूप से उगाई गई दो बीघा जमीन से जौ की फसल को पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि और लोक गीतों के साथ काटा जाता है। रैला निवासी डाबे राम नेगी ने बताया कि आदिकाल से चली आ रही इस अनूठी परंपरा को ग्रामीण आज भी पूर्ण निष्ठा से निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें