बंजार प्राथमिक संघ के चुने गए कार्यकारिणी के पदाधिकारी।-संवाद
बंजार (कुल्लू)। अंबेडकर भवन बंजार के सभागार में रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ खंड बंजार का त्रिवार्षिक चुनाव हुआ।
चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक ओमेंद्र शैलेंद्र और गोपी की अध्यक्षता में पहले जीवन सिंह संधू के नेतृत्व बाली पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया, उसके बाद पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में त्रि वार्षिक चुनाव में तिलक राज को बंजार खंड प्राथमिक शिक्षक संघ का अध्यक्ष चुना गया। जबकि पुणे राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धनीराम को महासचिव, मोहन लाल वर्मा को कोषाध्यक्ष, रणजीत सिंह को महा-लेखाकार चुना गया। इसके अलावा महिला वर्ग की अध्यक्ष हीरा मणि को चुना गया। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष तिलकराज ने अध्यापकों का अभार जताया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक अध्यापकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान जाएगा।संवाद