फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नरोगी बीट में रंगे हाथ पकड़े तीन वनकाटू

Sat, 05 Aug 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। वन विभाग ने अवैध कटान पर शिकंजा कस दिया है। भुंतर के समीप नरोगी बीट में वन विभाग की टीम ने आधी रात गश्त कर मौके से तीन लोगों को पकड़ा है जबकि चौथा फरार हो गया। देवदार का कटा हुआ पेड़, आठ स्लीपर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद वन काटुओं में अफरातफरी है। वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नरोगी बीट के जंगल में अवैध कटान कर रहे हैं। इसके बाद नरोगी बीट के वनरक्षक अमर चंद ठाकुर, दियार बीट के प्रभारी मनेंद्र की टीम 3 अगस्त की रात को गश्त पर निकली।
इस बीच टीम ने एक जगह पर देवदार का पेड़ काटा हुआ देखा। कुछ लोग यहां पर लकड़ी निकाल रहे थे। इससे पहले कि पेड़ को काटने वाले लोग मौके से भाग जाते, टीम ने इन्हें दबोच लिया। इस दौरान एक शख्स मौके से फरार हो गया। संजू कुमार, चमन लाल निवासी भलाण और पवन कुमार निवासी सैंज को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन

टीम ने देवदार की काटी हुई लकड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। देवदार के पेड़ की लकड़ी की कीमत 3,30,263 रुपये आंकी गई है। आरओ हुरला अमीर चंद ठाकुर ने कहा कि अवैध कटान को लेकर दूसरे दिन भी वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले में कार्रवाई जारी है।
डीएफओ पार्वती प्रवीण ठाकुर ने कहा कि पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि अवैध कटान के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें