फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: सैंज मामले में तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सैंज घाटी के निहारनी टनल के पास पुलिस को घेर कर लकड़ी तस्करी के आरोपियों को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में नौ अन्य लोगों ने जिला अदालत कुल्लू में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है।
विज्ञापन

इसकी सुनवाई मंगलवार को होनी है। पुलिस की कार्रवाई से कई लोग भूमिगत हो गए थे। इस पूरे मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक कुल्लू मोहन रावत की दी गई है। अभी तक इस मामले में 20 से अधिक लोगों के बयानों के साथ घटना के दौरान मौजूद पुलिस कर्मचारियों के बयान भी कलमबंद किए हैं।
पुलिस ने कर्ण सिंह गांव मनाहरा, सैंज, निरत राम गांव पटाहरा सैंज तथा साधु राम गांव जांगला सैंज को गिरफ्तार किया है। सोमवार को इन लोगों को कोर्ट में पेेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बता दें कि 12 फरवरी की रात को निहारनी टनल के पास एक जीप में कायल के स्पीलर बरामद किए थे।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय लोगों ने यहां रातभर हंगामा किया और पुलिस की घेर कर आरोपियों को छुड़वा कर ले गए। स्लीपर भी गायब कर दिए। पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने इसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक कुल्लू मोहन रावत काे सौंपी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में और लोगों भी गिरफ्तारियां की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें