संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में सैलानी समेत तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में शुक्रवार को कर्नाटक से मनाली घूमने आए सैलानी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। मृतक की पहचान बालकृष्णा (65) पुत्र सनोपा निवासी रामोनिया सड़क, केआर मौहाला, मैसूर, कनार्टक के रूप में हुई है। दूसरी घटना पतलीकूहल की है। यहां पर व्यक्ति का शव घर के साथ अखरोट के पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान किशन चंद (35) पुत्र हरि चंद निवासी गलछेत, डाकघर शिरढ़, तहसील कुल्लू के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घुड़दौड़ गांव में पिछले कई वर्षों से किराये के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि वह रविवार रात को घर से बिना बताए कहीं चला गया और सोमवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। तीसरी घटना कुल्लू की है। यहां पर पेट दर्द होने से व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान राकेश कुमार (44) पुत्र स्व. लेख राम निवासी बखोटा, डाकघर कड़ोहता, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वह कुल्लू के निजी होटल में पिछले 20 वर्ष से काम रहा था। इस दौरान सोमवार को अचानक उसके पेट में दर्द हुआ। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। उधर, वरिष्ठ अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।