फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भुंतर में चरस समेत चार लाख की नकदी के साथ तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Tue, 24 Feb 2026 06:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

भुंतर में पुलिस ने 28 ग्राम चरस और चार लाख नकदी के साथ तिब्बती मूल के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर में पुलिस ने 28 ग्राम चरस और चार लाख नकदी के साथ तिब्बती मूल के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक अमेरिका में रहता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने भुंतर के सिउंड में नाका लगाया था। इस दौरान कार में तिब्बती मूल के कोलदेन रिगजिन (32), निवासी कांलग गेस्ट हाउस मैक्लोडगंज, धर्मशाला, जमयांग छेरिंग निवासी अमेरिका और तेजिंन क्याव निवासी योगलिंग स्कूल, जोगिंद्रा रोड मैक्लोडगंज धर्मशाला के कब्जे से 28 ग्राम चरस और चार लाख की नकदी बरामद हुई। इधर, पुलिस की कार्रवाई के दौरान चंडीगढ़ नंबर की कार ने सड़क किनारे एक आरोपी को टक्कर मारी। आरोपी उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें