मनाली में शातिर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सात ऑटोरिक्शा से बैटरी निकलकर ले गए। गुरुवार को ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान मोतीराम ने पुलिस में इसकी शिकायत दी। उन्होंने कहा कि चोरों ने एक रात में अलेउ और पुलिस थाना के समीप इस वारदात का अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।