कुल्लू। विद्युत उपमंडल 11केवी, 250केवीए सब-स्टेशन फील्ड हॉस्टल की एलटी लाइनों की मरम्मत और खंभे लगाने का काम किया जाएगा।
ऐसे में 28 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक या काम के पूरा होने तक फील्ड हॉस्टल, नारू क्लीनिक, रामा सामुदायिक भवन और खोरी रोपा आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बोर्ड के सहायक अभियंता अक्षय सूद ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद