फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा में होगा संस्कृति का आदान प्रदान : सुंदर

Fri, 29 Sep 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक शुक्रवार को कमेटी के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। कहा कि दशहरा में देव संस्कृति के साथ-साथ देश विदेश की संस्कृति का आदान प्रदान होगा।
विज्ञापन

इसके लिए दशहरे से संबंधित एक आकर्षक तथा जानकारी पूर्ण स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें कुल्लू जिले की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और परंपरा पर आधारित लेख प्रकाशित होंगे। दशहरे के दौरान आने वाले लोगों के लिए बस स्टैंड के पास लगभग 1,000 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
कहा कि देश-विदेश में प्रचार प्रसार सुनिश्चित बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक परेड और कुल्लू कार्निवाल के लिए पेशेवर कोरियोग्राफर की सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को होने वाली सांस्कृतिक परेड में 20 से अधिक देशों ने भाग लेने के लिए हामी भरी है। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार, सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें